समाज की एकजुटता संगठन का मूल मंत्र – हरिप्रसाद स्वामी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ मेंरांकावत हितकारिणी सभा स्वामी समाज भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकता और संगठन के साथ साथ विभिन्न समाजिक कुरीतियों पर चर्चा हुई कार्यक्रम की हरिप्रसाद स्वामी की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्ज्वलित के साथ हुई। इस अवसर पर सुभाष स्वामी बीकानेर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी कैसे हो विषय पर जोर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राधेश्याम स्वामी नोसरिया ने कहा कि समाज के घरेलू या आपसी विवादों को कोर्ट-कचहरी ले जाने के बजाय सामाजिक स्तर पर सुलझाए जाए। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश स्वामी रामगढ़ ने कहा कि सही उम्र में शादी होने से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य भी बेहतर होता है। इस अवसर पर महामंत्री ललित रांकावत, ओमप्रकाश पारवाल, भंवरलाल चाड़ा, रतनलाल डाला, प्रहलाद चाड़ा, जगदीश स्वामी, भानु प्रकाश स्वामी, कन्हैयालाल स्वामी, रामनिवास स्वामी, गजानंद स्वामी, सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हंसराज स्वामी रोडू ने किया।