चुनाव तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया के मुख्यातिथ्य व नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी की अध्यक्षता में सोमवार को कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में नगरपालिका चुनाव को लेकर विधायक बुडानिया ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विभिन्न वार्डो के लोगों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ आकर टिकट की दावेदारी जतायी। विधायक बुडानिया ने कहा टिकट उसी को मिलेगा जिसको उस वार्ड के वार्डवासी चयन करेंगे इसलिए हम सब मिलकर एक जुट होकर चुनाव लड़ना है एवं जिताऊ उम्मीदवार को वार्ड टिकट दिलवानी है। विधायक बुडानिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा के लोग आपको डराने धमकाने का काम करेंगे आपको एक दूसरे से तोड़ने का काम करेंगे उनकी नस नस में झूठ रमा हुआ है झूठ बोलकर जातिवाद की बातें कर आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप सभी को इनसे बचना है एवं सच्चाई का साथ देना है। सरकारी भूमी पर कब्जा करना इन लोगों का काम है, इनसे हमें बचना है। बुडानिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने व तारानगर क्षेत्र के विकास व शांति के लिए नगरपालिका में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाने की बात कही। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिड़ोदी, निवर्तमान प्रधान संजय कस्वा, ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सहारण, निवर्तमान चेयरमैन प्रियंका बानो, पन्ने खाँ नागरा, हरिसिंह बेनीवाल, मानसिंह सैनी, उमाशंकर शर्मा, कुरड़ाराम शर्मा, थानाराम सैनी, याकूब खाँ, विमला कालवा, बाबू हुसैन कुरैशी, कपिल शर्मा, बाबूलाल सैनी, दिनेश खंडेलवाल, आसिफ चौहान, संजय वाल्मीकि, मुंशी खाँ तेली, साजिद टाक, आरता कुमार सहित कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन कुंदन सैनी ने किया।