नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता का सम्मान

 

 

  डी के सैनी  

  जयपुर (दैनिक नवयत्न ) ।   स्वदेशी जागरण मंच (RSS) की राष्ट्रीय परिषद बैठक में भजनलाल शर्मा, माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान ने सूरजगढ़ नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता को “स्वदेशी मेला 2026 – सूरजगढ़” के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया।

सूरजगढ़ नगरपालिका द्वारा आयोजित यह 9 दिवसीय स्वदेशी मेला पूरे राजस्थान में अपनी तरह का पहला आयोजन रहा, जिसे किसी नगरपालिका ने इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया।

मेले में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अनुमान के अनुसार लगभग 1 लाख लोगों ने इस मेले का भ्रमण किया, जिससे स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिला।

इस आयोजन ने स्वदेशी आंदोलन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया और इसे एक सफल पहल के रूप में सराहा गया।

You might also like