मंडावा कॉलेज में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)12 मई। मंडावा कॉलेज परिसर में मंगलवार को बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कॉलेज प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद करोडिया के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा उनमें पानी डाला। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी बेजुबान पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए परिंडे लगाए गए हैं ताकि उनको भी आसानी से पीने का पानी उपलब्ध हो सकें। वहीं प्राचार्य ने आमजन से भी आह्वान किया कि आप भी सार्वजनिक स्थानों तथा अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए परिंडे जरूर लगाए। इस दौरान पवन कुमार सैनी, महेंद्र वर्मा, अनूप चौहान, श्रवण कुमार सैनी, रमेश कुमार सोनी, रमेश शर्मा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद था।