पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

मंडावा,(किशोरसिंह जाटू)18 मई। मंडावा कस्बे में श्री बालाजी फिल्टर प्लांट के संचालक संजय तूनवाल के नेतृत्व में सोमवार को पक्षियों के लिए परिेंडे लगाए गए। तूनवाल ने बताया की नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा से प्रेरित होकर कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर 21 परिण्डे लगाने का संकल्प लिया है। संजय तूनवाल ने बताया कि वो रोज परिण्डे में पानी डालेंगे तथा गर्मी के मौसम में पक्षियों का पुरा ध्यान रखते हुए उनकी सेवा करेंगे। इस दौरान भंवर सिंह निर्वाण, अनिल कुमार, पुष्कर सैनी, राजकुमार सैनी आदि मौजूद थे।

You might also like