पालिकाध्यक्ष ने मानसून पूर्व की तैयारियो को लेकर गैनाणियों की पानी निकासी का लिया जायजा

बिसाऊ,(अशोक सोनी)1जून। पालिकाध्यक्ष अपने स्तर पर मानसून पूर्व की तैयारियो को लेकर कस्बे की गैनाणियों का निरक्षण कर जायजा लिया । पालिकाध्यक्ष मुस्ताक खान व पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी व वार्ड वासियों के साथ तपस्वी आश्रम, ध्रुवराम बाडी, भीखनसर रोड वाली गैनाणियो का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष खान ने बताया कि यह जायजा मानसून पूर्व गैनाणियो से बरसाती पानी ओवरफूल होने की स्थिति में क्या व्यवस्था कि जानी चाहिये तथा कस्बे के बडे नाले जिनकी मानसून आने से पूर्व सफाई करवानी है।

उसके बारे में  खान ने बताया कि निरक्षण के दौरान बारिश के मौसम में तपस्वी आश्रम वाली गैनाणी का गंदा पानी आश्रम की और नही जाए उसकी रोकथाम के लिये दिवार बनाने व ध्रुवराम वाली गैनाणी का पानी बारिश में ओवरफूल होकर जिस पाईप लाईन से जाएगा उसकी  पवन घोडेला के पास सफाई करवाने आदि के जानकारी ली । भीखनसर रोड वाली गैनाणी के पानी को पहले ही निकासी करवा कर खाली करवाया जा चूका है।

 

You might also like