मंडावा में रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी करने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

चोरी हुए माल की कीमत 60 हजार के लगभग

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)28 मई। कस्बे के वार्ड 19 में गोदाम के ताले तोड़कर रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 3 मई को वार्ड 19 निवासी मुश्ताक मणीयार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरे घर के पास मेरी गोदाम है जहां से अज्ञात चोर ताले तोड़कर रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी कर ले गए। जिस पर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने हैड कांस्टेबल हजारीलाल के नेतृत्व में कांस्टेबल खुम्माराम, कांस्टेबल मुलतानाराम, कांस्टेबल श्रीराम व सुरेंद्र ने मामले की जांच करते हुए वार्ड 19 निवासी शाहरूख, मुबारिक, सोहेल व आदिल को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो चोरी करना कबूल किया। फिलहाल पुलिस माल बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। दुकानदार ने चोरी हुए माल की कीमत 60 हजार के लगभग बताई थी।

You might also like