पंचायती राज चुनाव 2026 : जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने हेतु निर्वाचन क्षेत्रवार रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01 से 21 तक के लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के नाम निर्देशन-पत्र कमरा नंबर 111, कलेक्ट्रेट, झुंझुनूं में प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से 41 तक के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के नाम निर्देशन-पत्र कमरा नंबर 109, कलेक्ट्रेटए झुंझुनूं में प्राप्त किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाम निर्देशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोगी स्टाफ की भी नियुक्ति की है।

You might also like