रामलीला मंचन एवं दुर्गा पूजा के लिए हुआ भूमि एवं ध्वज पूजन
निसं
झुंझुनूं (नवयत्न)। भारतीय कला मंदिर संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चूणा चौक पार्क में 11 अक्टूबर से दुर्गा पूजा एवं आदर्श रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार 47 वी बार रामलीला का मंचन तथा 24 वी दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। रामलीला मंचन के लिए गुरुवार को रामलीला मैदान में भूमि एवं ध्वज पूजन का आयोजन किया गया। आचार्य मुकेश महमिया एवं पंकज महमिया ने विधिवत पूजन करवाया, जिसमें संस्थान के अध्यक्ष विनोद सिंघानिया एवं उपाध्यक्ष मनीष खंडेलिया, संदीप वालिया, अमित पांडे सुरेश शर्मा, शशिकांत पुजारी, मोहन व्यास, पवन सैनी, कमल गुप्ता, अनिल चोटिया, राजदीप, राकेश शर्मा, पंकज शिवानीवाल, अविनाश पुरोहित, प्रवीण शर्मा, सचिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कलाकार उपस्थित रहे।