पंचायती राज चुनाव : तृतीय चरण में चार पंचायत समितियों के लिए 465 नामांकन दाखिल

अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत शुक्रवार को जिले की गोठड़ा, गुढ़ागौड़जी, नवलगढ़ और उदयपुरवाटी पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। चारों पंचायत समितियों में कुल 383 अभ्यर्थियों ने 465 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में सर्वाधिक 182 नामांकन पत्र दाखिल हुए जबकि उदयपुरवाटी में 157, गोठड़ा में 68 और नवलगढ़ में 58 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
24 अक्टूबर को होगी संवीक्षा
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। संवीक्षा के बाद अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

You might also like