पानी डालकर रूकवाया अंतिम संस्कार, संदिग्ध मौत का है मामला, दोस्तों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जयपुर,(राकेश अवस्थी)31 मई। शहर के ज्योति नगर इलाके में रविवार को सनसनीखेज मामला देखने को मिला जिसमें पुलिस ने एक जलती हुयी चिता पर पानी डालकर अंतिम संस्कार रूकवा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को ज्योति नगर इलाके में एक युवक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार रूकवा दिया और पानी डालकर जल रहे शव को बीच में बुझा दिया। पुलिस के द्वारा शव को बीच में ही बुझा देने से शव पुरी तरह नहीं जल पाया।

संदिग्ध मौत की आशंका
युवक की मौत होने पर परिजन आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है जो कि एक संदिग्ध मामला है। पुलिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और श्मशान घाट में जल रहे शव को पानी डालकर बीच में ही रूकवा दिया।

दोस्तों ने दी थी सूचना
परिजन जब युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे तब उसके दोस्तों को मामला संदिग्ध नजर आया। जिस पर उन्होने पुलिस को सूचना दी थी। दोस्तों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और आधे जले हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

अब होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योति नगर इलाके में दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जहां एक युवक का अंतिम संस्कार हो रहा था मामला संदिग्ध होने पर शव को बुझाकर कब्जे में ले लिया है। अब युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा और पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अभी मामला संदिग्ध ही माना गया है।

You might also like