पानी के कुण्ड में गिरने से युवती की मौत
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)28 मई। पानी के कुण्ड में गिर जाने के कारण एक युवती की मौत हो गई। हमीरवास थानाधिकारी तेजवंतसिंह ने बताया कि गांव रावतसर कुंजला निवासी रवि कुमार ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि गुरुवार को उसकी बहिन कविता खेत में गई थी तथा पड़ौसी के खेत में बने पानी के कुण्ड से पानी लेने के लिए गई थी तथा पानी निकालने समय संतुलन बिगड़ गया एवं कुण्ड में गिर गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब खेत में पहुंचकर देखा तो कुण्ड का दरवाजा खुला था। झांककर देखा तो उसकी बहन का शव तैर रहा था तथा पानी में डूबने से उसकी बहन की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना का मौका-निरीक्षण किया तथा शव को कुण्ड से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।