पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन

वार्ड 21 में पेयजल की किल्लत

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)18 मई। क्षेत्र में गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की समस्याएं आरम्भ हो गई है। लोगों ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग की है।

स्थानीय वार्ड संख्या 21 के पार्षद एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने बताया कि पिछले गत 15 से 20 दिनों से वार्ड में पानी की स्पलाई नहीं हो रही है। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को कई बार मौखिक व पत्र के माध्यम से भी अवगत करवाया गया है इसके बावजूद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड संख्या 21 में पिछले 15-20 दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से इस गर्मी के मौसम में पेयजल की भयंकर समस्या का सामना वार्डवासी कर रहें है। विभाग के कर्मचारियों ने पिछले 3-4 दिनों से कई स्थानों पर खड्डे खोदकर समस्या की खोज में लगे हुए थे। किन्तु आज तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। विभाग द्वारा उक्त लाईन को आपणी योजना से जोडक़र भी देख लिया लेकिन पानी उसमें भी नहीं आ रहा है।

परेशान होकर आखिर सोमवार को वार्ड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को अपने मांग का पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

वार्ड के पार्षद बजरंग गुर्जर ने कहा कि समय रहते अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान वार्ड के दर्जनों लोगों ने सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

You might also like