पानी की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)21 मई। उपखंड के सिंघाना कस्बे के बड़ा मोहल्ला में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुहाना एसडीएम सुप्रिया को पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले के अंदर विधायक कोटे से बोरवेल करवाया गया था। जिसको गंगा मंदिर कुंड समिति ने अपने अधीन ले लिया। बाहर मोहल्ले को पानी नहीं दिया जा रहा है, ना ही सार्वजनिक टंकी लगाई जा रही है। जिसके चलते मोहल्ले वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बोरवेल को मोहल्ले के लिए सुचारू रूप से चालू करवाए व बाहर पानी की टंकी बनवाकर उसमें सुचारू रूप से पानी डलवाए। एसडीएम ने पानी की समस्या का समाधान करने का मोहल्ले वासियों को आश्वासन दिया।