मालासी के पशु चिकित्सालय को किया सील
सालासर,(दिनेश स्वामी)6 मई। कस्बे के निकटवर्ती गांव मालासी के पशु चिकित्सालय को बुधवार को सील किया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश बड़बड़ के निर्देश पर सुजानगढ़ नोडल अधिकारी लालचंद शर्मा ने सरपंच विश्वजीत कस्वां की उपस्थिति में चिकित्सालय को सील किया। नॉडल अधिकारी ने बताया कि संपूर्ण कार्यवाही चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर घनश्याम कुलदीप द्वारा पिछले डेढ़ महीने पहले 20 मार्च को अपनी मर्जी से ताला लगाकर बंद कर दिया। जिसके बाद चिकित्सालय को सील किया गया।