पट्टा नहीं देने पर सरपंच की हत्या, वर्चस्व स्थापित करने के लिए गैंग लगातार अपराध कर रही

जयपुर,(राकेश अवस्थी )29 मई। जयपुर ग्रामीण इलाके के अमरसर थाना इलाके में 18 मई को सरपंच ओमप्रकाश सैनी की हत्या के मामले में फरार दो शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेन्ज एस.सेगाथिर ने बताया की हत्या में शामिल अन्तर्राज्यीय कुख्यात हिमांशु गैंग के दो शूटर्स सन्तोष उर्फ सन्तु व बन्टी उर्फ सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि गैंग सदस्य सन्तोष उर्फ सन्तु ने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था और मकान का पट्टा नहीं मिलने पर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या क योजना बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। वहीं अपराध जगत में वर्चस्व स्थापित करने के लिए यह गैंग संगीन अपराध कर रही थी और पूछताछ में आरोपितों ने दौसा में डकैती की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है।
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि सरपंच ओमप्रकाश सैनी की गोली मार कर हत्या करन के मामले में 25 मई को चार आरोपित हिमांशु उर्फ जहांगीर, राकेश, गुलशन उर्फ प्रवीण और मुकेश  को सरपंच ओमप्रकाश सैनी की गोली मार हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
पूछमाछ में सामने आया कि तीन मई को अमरसर मे एक फार्म हाउस पर एकत्रित होकर गैंग के सक्रिय सदस्य सन्तु व गुलशन की पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिये सरपंच ओमप्रकाश सैनी की हत्या करने की योजना बनाई। जिसमे गुलशन, मुकेश  व राकेश द्वारा सरपंच की रेकी करना तय हुआ और सन्तु व बंटी द्वारा सरपंच की गोली मार कर हत्या करना तय किया गया। गैंग के शेष सदस्य हिमांशु  व सीताराम के द्वारा बैक अप टीम के रूप मे घटनास्थल के पास ही हथियार बंद रहकर उपस्थित रहने का निर्णय लिया गया। जिससे विपरीत परिस्थिति मे बन्टी व सन्तु की तुरन्त मदद की जा सके।
वारदात के लिये हिमांश व सीताराम के द्वारा सन्तु व बन्टी को एक पिस्टल भी घटना से एक दिन पूर्व लाकर दिया गया। गैंग के एक अन्य अपराधी ऋषी जो कि इस हत्या के षडयंत्र मे काम मे ली गई बाइक भी उपलब्ध करवाई गयी। मुकेश व गुलशन के द्वारा सरपंच ओमप्रकाश सैनी की गतिविधियो की रैकी की गई तथा उसकी सूचना सन्तु  को दी गई। वारदात से एक दिन पूर्व राकेश के द्वारा सन्तु  व बन्टी को अपने यहा पनाह दी गई जहा पर आरोपियों द्वारा राकेश के खेत मे अपने पिस्टल से हवाई फायर करके हथियारो को चेक भी किया गया।
मकान का पट्टा बना हत्या का कारण
गैंग के सक्रिय सदस्य सन्तु की सरपंच ओमप्रकाश सैनी के साथ काफी समय से रंजिश चली आ रही थी सन्तु अपने घर का पट्टा बनवाने के लिए सरपंच के पास कई दिनो से गुहार कर रहा था लेकिन सरपंच द्वारा पट्टा नही बनवाया गया। इसके अलावा भी सन्तु व गुलशन द्वारा शराब पीकर गाव मे छुटपुट घटनाऐ करने पर सरपंच द्वारा उसको सबके सामने बेईजत किया जाता रहा।
इसी रंजिश कारण सन्तु द्वारा अपनी गैंग व स्थानीय साथियों की मदद से सरपंच की हत्या करने का फैसला किया। यह गैंग राजस्थान में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए लगातार अपराध कर रही थी
जयपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि यह गैंग हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट व डकैती जैसे संगीन अपराध कर राजस्थान में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए लगातार अपराध कर रही थी। गैंग के सदस्य अपनी-अपनी व्यक्तिगत रंजिशों के कारण तथा अपने लेनदेन के विवादो के चलते लगातार गंभीर वारदाते कर रहे थे।
यह गैंग वारदात करने से पूर्व टारगेट की पूरी तरह से रैकी कर षडयन्त्र के मुताबिक आधुनिक हथियारो से टारगेट को गोली मारते हुए फायरिंग करते है इसके साथ ही लेनदेन के मामलो को निपटाने के लिये पहले धमकी देकर बुलाते है फिर हाथ-पांव तोडते हुये आपराधिक कार्य करते है।
You might also like