सनसनीखेज मामला: पत्नी व बेटे को उतारा मौत के घाट
खुद झुला फांसी के फंदे पर
नोखा, 9 मई। नोखा उपखण्ड के बिलनियासर गांव में तैश में आये पति ने शुक्रवार रात को पत्नी और बेटे को निर्ममता से मौत के घाट उतर दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संगीन वरदाता की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह जसरासर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। गांव के राजकीय चिकित्सा केंद्र परिसर क्वार्टर में हुई इस वारदात की खबर मिलने के बाद गांव में सनसनी फेल गई।
मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे जसरासर थानाधिकारी उदयपाल सिंह ने बताया की 35 वर्षीय सुमन जाट बिलनियासर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर कार्यरत थी जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी क्वार्टर में अपने 11 वर्षीय बेटे आयुष के साथ रहती थी। उसका पति सुरेश जाट झुंझुनूं जिले में रहता था जो की दो माह पहले ही परिवार से मिलने बिलनियासर आया था।
पता चला है की शुक्रवार रात को दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया था इसके बाद सुरेश ने गहरी नीद में सो रही अपनी पत्नी सुमन और बेटे के सर पर लोहे का मुसल की चोट मारकर मौत के घाट उतर दिया। उसके बाद रस्सी से दोनों का गला घोंट दिया और खुद भी मौके पर ही फंदा लगाकर झूल गया।
इस वारदात की सूचन मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इक्क्ठे किए। वारदात के कारणों का अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया और तीनो शवों को मौर्चरी में रखवाया।
