संगीतकार और गायक रिचर्ड का निधन

दिल्ली, 10 मई। मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का शनिवार को निधन हो गया। वे 87 साल के थे। रिचर्ड लंबे समय से बीमार थे। उनके करीबी ने बताया कि रिचर्ड की मौत कैंसर से हुई। वे इन दिनों अमेरिका के टुल्लाहोमा शहर में रह रहे थे। फैन्स उनके पियानो बजाने के अंदाज के दीवाने थे। इसके अलावा उनकी हेयर स्टाइल और पहनावा काफी पसंद किया जाता था। लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया (अमेरिका) में दिसंबर 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम रिचर्ड पेन्निमन था। उनके पिता धर्मगुरु थे। उन्होंने भाई-बहनों से अलग दिखने के लिए गाने की शुरुआत की थी। पिता इससे खुश नहीं थे, इसलिए कम उम्र में ही रिचर्ड ने घर छोड़ दिया।

You might also like