पेंशनरों की समस्याओं पर कल होगा मंथन, प्रदेश महामंत्री झुंझुनूं आएंगे
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश महामंत्री किशन लाल शर्मा 29 अगस्त को झुंझुनूं आएंगे। उनके आगमन पर जिला शाखा की ओर से सुबह 10 बजे पेंशनर भवन में सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला शाखा मंत्री चन्द्रप्रकाश धूपिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री शर्मा पेंशनरों से संवाद करेंगे। इस दौरान आरजीएचएस, फैमिली पेंशन, बकाया एरियर सहित पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी। जिलेभर से पेंशनर अपनी समस्याएं और सुझाव रखेंगे। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी-सदस्यों के साथ जिले की सभी उपशाखाओं के अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज की नई सदस्यता लेने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। जिला शाखा ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपशाखा अध्यक्षों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।