पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार-पुजारी
सालासर,(दिनेश स्वामी)30 मई। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्यों के लिए चूरू जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रूपये की अतिरिक्त राशी स्वीकृति की है ।
इस राशि से हैंडपंप ड्रिल कराने, सौर ऊर्जा संचालित बोरवैल, पम्प मशीनरी बदलने के कार्य, सूख चुके ट्यूबवैल के स्थान पर नए ट्यूबवैल, पुरानी एवं जर्जर पाइपलाइन बदलने तथा इनके विस्तार के काम किए जा सकेंगे।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता इस संबंध में तत्काल स्वीकृति जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र एंव समस्त चूरू जिले में पेयजल संबंधित आवश्यकताओ को लेकर आम जनता को राहत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 50 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंव जलदाय विभाग के मंत्री डॉ बीङी कल्ला का पुजारी एंव समस्त कांग्रेसजनों द्वारा आभार प्रकट किया गया ।