फोटोग्राफर एसोशियेशन ने फोटोग्राफरों की समस्या को लेकर की बैठक

बीकानेर(देवेंद्र स्वामी )17मई। कोरोना वायरस की महामारी और लॉक डाउन के कारण देशभर में काम प्रभावित होने और बंद हुए फोटोग्राफर के रोजगार के संबंध में बीकानेर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनिंदा छायाकारों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में बीकानेर गंगाशहर के वरिष्ठ छायाकार और युवा फोटोग्राफर के बीच बैठक हुई इस मीटिंग में लोक डाउन के कारण फोटो स्टूडियो और आउटडोर फोटोग्राफरों के बंद हो गए जो आगे सरकार की गाइडलाइन में चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में शादी हो ऐसे में बंद ही रहेंगे। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ छायाकार गौतम मांडण और प्रीतम सुथार ने बताया कि बीकानेर के सभी छायाकारो के हित के लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय मंत्री और राजस्थान सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा और उम्मीद भी जताई है की सरकार बेरोजगार हो गए फोटोग्राफरो के रोजगार के लिए कुछ कदम उठाएगी। इस मीटिंग में अध्यक्ष मनीष पारीक ने बताया कि स्टूडियो पिछले लोक डाउन से बंद है वेडिंग सीजन इस लॉकडाउन में निकल गया और फोटोग्राफर के ऊपर कैमरो की किस्तें दुकान के किराए आदि चुकाने में आर्थिक परेशानी हो रही है। इसके लिए सरकार से आर्थिक पेकेज के फोटोग्राफर को भी शामिल किया जाए सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। सचिव अजीज भुट्टा ने कहा कि हम वर्तमान में कार्यरत सभी स्टूडियो व आउटडोर फोटोग्राफर को एकत्रित करके हमारी मांगों के लिए संघर्ष करेंगे। सरकार के ध्यान में लाया जाएगा कि फोटोग्राफर के ऊपर जो लोन है उसमें छूट का प्रावधान किया जायेगा। बैठक में दिनेश गुप्ता, नौशाद अली कादरी, विक्रम अग्रवाल, महेश प्रजापत ,रामप्रताप ,अमित अग्रवाल, विमल कुमार, सचिन मित्तल ,बाबू सुलेमानी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

You might also like