पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। सीआई गोपाल सिंह थालोर के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में मुकुंदगढ़ थाना पुलिस, क्यूआरटी टीम और पुलिस लाइन से आया जाब्ता शामिल रहा। पुलिस टीम कसेरू, डूमरा, तोगड़ा, ढिगाल, चूड़ी अजीतगढ़ और घोडि़वारा सहित विभिन्न गांवों में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने की अपील की। पुलिस ने लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में भाग लेने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का प्रयास किया।

You might also like