कैम्पर गाडी में आग लगाकर कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के स्थानीय सगंम चौराह के पास होटल के सामने खडी कैम्पर गाडी मे अपराधिक तत्वो द्वारा आपसी रंजिश को लेकर 30 जुलाई रात्री में बोलेरो कैम्पर गाडी को जलाकर पब्लिक न्यूसेन्स फैलाने की कोशिश की गई, जिस पर होटल संचालक राजकुमार पुत्र शिशपाल जाट निवासी वार्ड नम्बर 03 की रिपोर्ट पर प्रकरण मे वांछित अरोपियो की दस्तियाबी हेतु पुलिस थाना टीम ने सीसीटीवी कैमरो को चैक कर फुटेज प्राप्त किये जाकर प्रकरण के मुख्य आरोपी करतार सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी गांव जान्दवा तहसील रतनगढ को अन्य आर्म्स एक्ट प्रकरण मे गिरफतार किया गया है। मुलजिमान पंकज पुत्र महेश कमार जाट उम्र 24 वर्ष निवासी सदीनसर थाना रामगढ भोखावाटी सीकर व दिनेश पुत्र सुभाष जाट उम्र 23 वर्ष निवास नबीपुर थाना फतेहपुर सदर जिला सीकर को गिरफतार किया गया व प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।