चौथे विशाल भंडारे का पोस्टर विमोचन, 13 अक्टूबर से होगा आयोजन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर की श्री हर्ष जीण भवानी सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के चौथे विशाल भंडारे को लेकर सोमवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति के सदस्य श्रवण कुमार गौड़ व बीरबल जाट ने बताया कि चौथा विशाल भंडारा 13 से 17 अक्टूबर तक जीण माताजी रोड, आंतरी गांव में आयोजित होगा। भंडारे में जीण माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने और मेडिकल सुविधा की भी व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर नवरतन, हेमराज, कमल कटारिया, राजेश प्रजापत, श्यामलाल गौड़, राजकुमार प्रजापत, कुंदन मारवाड़ी, श्रीचंद सुथार, विजय कुमार खडोलिया, मदन सिंह राठौड़, कालूराम जाट, किशनलाल प्रजापत सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

You might also like