विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर थाना प्रभारी (सीआई) ने कस्बे के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ किसी भी तरह की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि होने पर सतर्क रहने और इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा एवं नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद गणेश बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने राजलदेसर थाना परिसर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुलिस थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा तथा थाने से संबंधित कार्यों, सहायता पोर्टल और साइबर पोर्टल सहित विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

You might also like