इंटरनेशनल रोटरी क्लब ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिए पीपीई किट
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)14 मई। कोरोना संक्रमण के बचाव की सहायतार्थ इंटरनेशनल रोटरी क्लब नीमकाथाना के तत्वाधान में राजकीय कपिल हॉस्पिटल में पीपीई किट एवं सेनेटाइजर की बोतल भेंट किए गए। क्लब की अध्यक्षा स्नेहा अग्रवाल के निर्देश पर क्लब के डायरेक्टर मुनीर खान, डॉ आर पी यादव, गिरधारी लाल डांवर के द्वारा पीएमओं डॉ जी एस तंवर, डॉ एस आर दायमा को हॉस्पिटल स्टॉफ के लिए सुपुर्द किये। इससे पूर्व भी 11 पीपीई किट कपिल हॉस्पिटल को दिये जा चुके है। गुरुवार को 7 पीपीई किट एवं 7 बोतल सेनेटाइजर पीएचसी गणेश्वर, 2 पीपीई किट व 11 सेनेटाइजर बोतल गांवडी हॉस्पिटल में दिये गये। क्लब मानव कल्याण व बेजुबानो की सेवा करने के लिए कृत संकल्प है।