पार्षद की पहल से मिला सभापति के अभियान को संबल

चूरू,(पीयूष शर्मा)31 मई। शहर के वार्ड छह के पार्षद कुलदीप सैनी ने रविवार को वार्ड के मुख्य स्थलों पर परिंदों व गौवंश सहित अन्य पशुओं के लिए चारे व पानी का इंतजाम किया। पार्षद की इस पहल से नगर परिषद सभापति पायल सैनी की ओर से भीषण गर्मी व लॉक डाउन के दौरान बेहाल परिंदों व गौवंश के लिए शुरू किए गए एक परिंडा-एक रोटी अभियान को गति मिली।

सभापति प्रतिनिधि युवा समाजसेवी नारायण बालाण ने बताया कि पार्षद कुलदीप सैनी ने अभियान के तहत वार्ड में गौवंश व अन्य पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया। वहीं पानी के लिए सीमेंट की छोटी टंकियां रखवाई। सभापति प्रतिनिधि बालाण ने मौके पर मौजूद उपस्थितजन व युवाओं से अपने आस-पास की टंकियों में पानी व पार्षद के सहयोग से चारे का इंतजाम कर अपने नैतिक कत्र्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस दौरान उप सभापति प्रतिनिधि रमजान खान, अनिल तंवर, महेश सैनी, महेश तंवर, रवि सैनी, मुकेश सैनी, मुकेश जांगिड़ आदि मौजूद थे।

You might also like