महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
दो पुलिसकर्मियों ने की अभद्र टिप्पणी
चूरू,(पीयूष शर्मा)13 मई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने सिधमुख थाना प्रभारी धर्मसिंह को ज्ञापन सौंपकर महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसपी तेजस्वीनि गौतम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया कि गत दिनों महाराणा प्रताप की जयंती के दिन दो पुलिसकर्मियों ने फेसबुक पर उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी। कोरोना महामारी के दौरान जहां पुलिस आमजन की रक्षा के लिए सडक़ों पर दिन-रात ड्यूटी कर रही है। वहीं पुलिसकर्मी सुरेश राव व हनुमानाराम ने महाराणा प्रताप पर गलत टिप्पणी कर आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
ज्ञापन देने वालों में सिधमुख तहसील उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला मीडिया कोर्डिनेटर जतन सिंह, बाबूलाल राजपुरोहित व भवानी सिंह आदि मौजूद थे।