अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती मनाई

चूरू,(पीयूष शर्मा)24 मई। शहर में अग्रसेन नगर स्थित गुदड़वास हाउस में रविवार दोपहर अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 127वीं जयंती मनाई गई।

इस मौके पर क्रांतिकारी केशरी सिंह बारहठ स्मृति संस्थान के अध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि कुंवर प्रतापसिंह बारहठ का जन्म 24 मई 1893 को राजपूताना की शाहपुरा रियासत के जागीरदार कांतिकारी केशरीसिंह बारहठ के घर हुआ था। कुंवर प्रतापसिंह बारहठ को तत्कालीन वायसराय लार्ड हार्डिंग्स पर बम फैंकने व बनारस कांड के मुख्य आरोपी के रूप में अंग्रेज सरकार ने गिरफतार कर लिया था। रासबिहारी बोस के अनन्य विश्वास पात्र कुवर प्रतापसिंह को जब जेल अधिकारियों ने कहा की कुंवर आपकी मां आपके लिए रोती है। अपने साथियों के नाम पते बता दो, तो सरकार आपको छोड़ देगी। तब उस वीर ने प्रत्युत्तर दिया कि मै अपनी मां को चुप कराने के लिये हजारों मांओं को नहीं रूला सकता।

सुल्तानदान चारण ने बताया की आजादी की लडाई में अपने संपूर्ण परिवार का बलिदान देने वाला एकमात्र परिवार बारहठ परिवार ही था। इससे पहले उपस्थितजन ने बारहठ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीपक वर्मा, नीरज कविया व पीरामल फाउंडेशन के नूपुर आदि उपस्थित थे।

You might also like