बाहर से आ रहे प्रवासी घुम रहे घर से बाहर
चिकित्सा विभाग ने जांच कर घर पर रहने के दिए निर्देश
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)15 मई। केसीसी टाउनशिप के आवासीय क्वार्टरों में बाहर से आ रहे प्रवासियों की चिकित्सा विभाग घर-घर जाकर जांच कर रहा है। बीसीएमओं डॉ हरीश कुमार यादव ने बताया कि राज्य के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से आ रहे कई प्रवासी अपनी पहचान छुपाते हुए बगैर जांच के आ रहे है, साथ ही बाहर घुमने की सूचना भी मिली। इस संबंध में डा नवीन सैनी को टाउनशिप के आवासीय क्वार्टरों में घर-घर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
डॉ नवीन सैनी ने बताया कि सूचना मिली की जगदंबा मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास दो लोग जयपुर से आए है जो बाहर भी घुम रहे है। सूचना पर नगर प्रशासन अधिकारी पीपीएन शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर शौकत अली के क्वार्टर पहुंचे तो वह घर से बाहर गया हुआ था। शौकत से पुछताछ की तो उसने बताया कि एक माह बाद जयपुर से तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ आया हूं। डॉ नवीन ने बताया कि शौकत व उसकी पत्नी की जांच कर घर में रहने के निर्देश दिए। डॉ नवीन ने बताया कि इसी प्रकार बाहर से आए अन्य प्रवासियों को भी घर में रहने के निर्देश दिए।