प्राइवेट बस एसोसिएशन संघ ने सौपा ज्ञापन
झुंझुनूं ,(अश्वनी शर्मा)29 मई। प्राइवेट बस एसोसिएशन संघ के द्वारा शुक्रवार को परिवहन मंत्री के नाम परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौपा कोविड -19 लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार के आदेश के अनुसार समस्त यात्री वाहनों का 20 मार्च 2020 के बाद संचालन बंद करवा दिया गया था तथा वाहनों का संचालन नहीं हो रहा हैं। इन वाहनों का टेक्स (कर) 31 मार्च 2020 तक कोई भी बकाया है उसकी जवाबदारी वाहन स्वामी की होगी। ज्ञापन में मांग की गई जब तक वाहनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो जाता तब तक 20 मार्च 2020 से संचालन दिनांक तक टैक्स माफ़ किया जाये। यूनियन अध्यक्ष भोपाल सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार अशोक कुमार, विनोद कुमार ,सुखदेव आदि ने ज्ञापन सौपा ।