साहित्य: प्रयास संस्थान बनाएगा राजस्थानी पुस्तकों का संदर्भ ग्रंथ

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से शोध कार्य होगा और सुगम

चूरू,(पीयूष शर्मा)14 मई। साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों में संलग्न स्थानीय प्रयास संस्थान ने शोध—संदर्भ ग्रंथ की एक महत्वाकांक्षी परियोजना को हाथ में लिया है।

संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि इस संदर्भ ग्रंथ परियोजना के अंतर्गत राजस्थानी भाषा के आधुनिक काल के सौ से अधिक सालों में प्रकाशित पुस्तकों को विगतवार सूचीबद्ध करते हुए एक संदर्भ ग्रंथ का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, पुस्तक की विधा, प्रकाशन वर्ष, प्रकाशक का विवरण सहित पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी भी दी जाएगी।
संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ ग्रंथ के बाद शोद्यार्थी, अध्येता, आलोचक तथा विद्वान पुस्तकों की सूचनाएं एक जगह पाएंगे और उनकी खोजबीन का काम आसान होगा।

संस्थान ने मांगी ऑनलाइन एंट्री
संस्थान अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि इस परियोजना के प्रारंभिक चरण में ऑनलाइन एंट्रीज मांगी गई हैं। लेखक तथा पाठक पुस्तकों की जानकारी गूगल्स डॉक्स के माध्यम से सबमिट कर सकता है। या मेल पर भी जानकारी भेज सकता है।

You might also like