कोरोना: हौसले के दम पर कोरोना को मात देकर घर लौटे तीन पॉजिटिव
तब्लीगी जमात के संपर्क में आकर हुए थे कोरोना संक्रमित
चूरू,(पीयूष शर्मा)14 मई। शहर में तब्लीगी जमात के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए तीन जने अपने हौसले के दम पर कोरोना को मात देकर गुरुवार को सकुशल अपने घर लौटे।
स्वस्थ होकर घर पहुंचने पर चिकित्सा टीम में शामिल डा. एहसान गौरी, डा. इमरान गौरी व आस-पास के लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवद्र्धन व स्वागत किया। डा. इमरान गौरी ने इन्हें घर में सोशल डिस्टेंसिंग रखने और नियमों की पालना करने की हिदायत दी। राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल के उप नियंत्रक डा. मनोज शर्मा के मुताबिक शहर के नगीना मस्जिद क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन (युवक व उसके परिजन) लोग तब्लीगी जमात के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उपचार के बाद तीनों की दुबारा की गई जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। इसके बाद इन्हें चूरू जिला मुख्यालय पर 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया था। इस दौरान इनकी रेंडम सेंपलिंग की गई। सैंपलिंग हर बार नेगेटिव आई। बुधवार व गुरुवार को भी इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेजा गया।