प्रेम संबंधों ने कराई हत्या, पति को भी नहीं छोड़ना चाहती थी पत्नी

हत्या करने के लिए अभियुक्त ने खरीदा था नया मोबाईल व सीम पत्नी का प्रेमी ही निकला हत्यारा, हत्या के बाद निकाले 1 लाख रुपये

जयपुर,(राकेश अवस्थी)28 मई। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया की 25 मई को रात्रि 9.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर से पुलिस थाना बगरू पर सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा जाति ब्राहमण उम्र 43 साल निवासी गांव गुलाणा थाना बसवा जिला दौसा हाल किरायेदार खातियों का मोहल्ला बगरू, अकाउटेन्ट रीको इंडस्ट्रियल एरिया बगरू ,जयपुर के समय पर घर नहीं पहुचने पर पत्नी ने सूचना दी।

प्राप्त सूचना पर बगरू थाना पुलिस द्वारा तलाश शुरू की गयी तो दौराने तलाश युवक सुरेश चन्द शर्मा का शव बालाजी इन्डस्ट्रीयल पार्क रिको एरिया बगरू में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के शव पर गम्भीर चोटों के निशान व कपड़े फटे हुये थे। जिसकी सूचना पुलिस द्वारा शिनाख्त हेतु उसके परिजनो एवं कम्पनी के मैनेजर को दी गयी।

जिस पर मृतक के परिजन व कम्पनी मैनेजर मौके पर उपस्थित आये। मौके पर अशोक गुप्ता अति पुलिस आयुक्त (प्रथम) आयुक्तालय जयपुर द्वारा घटना का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।मौके पर एफएसएल मोबाईल टीम, डॉग स्क्वायड की टीम, डीएसटी टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किये गये।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम द्वारा स्किल स्तर पर अज्ञात हत्यारों की तलाश हेतु विभिन्न टीमे बजरंग सिंह शेखावत अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व राय सिंह बेनिवाल सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर जयपुर पश्चिम के सुपरविजन में बृजभूषण अग्रवाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बगरू मय स्टाफ व दर्शन सिंह राठौड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना भांकरोटा मय स्टाफ डीएसटी टीम जिला जयपुर पश्चिम व तकनीकी सहायक मुकेश कांस्टेबल गठित की गयी।

मौके पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर अभियोग संख्या 145/20 धारा 302 आईपीसी में दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करयाया गया मृतक सुरेश चन्द शर्मा के हत्यारों की तलाश के लिए विभिन्न टीमे बना कर रवाना की गयी है तथा मृतक की सीडीआर का विश्लेषण शुरू किया गया।

तरीका वारदात

अभियुक्त ने मृतक सुरेश चन्द को हत्या करने की योजना कई दिनो से बना रखी थी। जिसके अनुसार उसने एक मोबाईल नया खरीद कर उसमे नई सिम अपने रिश्तेदार के नाम लेकर मोबाईल चालू किया। योजना के अनुसार दिनांक 20 मई को पूरण चन्द महावर अपनी कार से बगरू रिको इण्डस्ट्रीज एरिया में आया था अपनी नई सिम से मृतक को फोन कर मृतक की पत्नी के बारे में आवश्यक बात करने की कह कर पेट्रोल पम्प रिको बगरू पर बुलाया गया। वहां से मृतक को अपनी गाड़ी में बैठा कर इण्डस्ट्रीज एरिया बगरू में सुनसान जगह पर ले जाकर वहा मृतक का गला दबा कर बेहोश करके रोड पर पटक कर अपनी गाडी से दो तीन बार मृतक के उपर चढ़ा उसको घसीटा गया और मृतक के पर्स, मोबाईल, अंगूठी व कड़े को ले गया। मृतक की घसीट कर हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

वारदात खुलासे के किये गये प्रयास

मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल लेकर उसका विश्लेषण किया गया तो एक मोबाईल नम्बर संदिग्ध पाया गया। उक्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर की सम्पूर्ण कॉल डिटेल में मैसेज के अलावा केवल एक कॉल घटना से पूर्व मृतक के मोबाइल पर होना सामने आया तथा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पैट्रोल पम्प रिको बगरू के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी में मृतक सुरेश चन्द शर्मा बैठ कर जाना पाया गया तथा अपनी मोटर साईकिल को पैट्रोल पम्प के पास खडी की गयी।

संदिग्ध मोबाईल नम्बर के आधार पर पूरण महावर निवासी प्लाट नम्बर 20 जोशी कोलोनी पोण्ड्रीक पार्क के पास थाना ब्रहमपुरी जयपुर को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गयी। जिसने लेखाकार सुरेश चन्द शर्मा की हत्या करना कबुल किया। मृतक की हत्या के बाद मृतक के हाथ में पहना हुआ चांदी का कड़ा, चांदी की अंगूठी, मोबाईल फोन व पर्स पूरण महावर अपने साथ ले गया। मृतक के पर्स में उसका एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड व अन्य एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। पूरण चन्द ने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का नया पासवर्ड बना कर मृतक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रूपये उसी रात को निकालने के बाद मोबाइल बन्द कर दिया था व फरार हो गया। पूरण महावर को बाद तफतीश प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त की निशानदेही से अभियुक्त द्वारा मृतक सुरेश चन्द शर्मा की रौंदकर हत्या करने में काम में ली गई गाडी को बरामद कर प्रकरण में जप्ब्त की गयी है तथा अभियुक्त की निशादेही से अभियुक्त द्वारा मृतक के एक हाथ का चांदी का कडा, 2 चांदी की अंगूठी, मृतक का पर्स व आधार कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड व मृतक का मोबाइल को बरामद कर जप्त किया गया है। अभियुक्त द्वारा मृतक क्रेडिट कार्ड से निकाले गए 1 लाख रुपये में से 60 हजार बरामद किये जा चुके है। अभियुक्त द्वारा मृतक को जिस मोबाइल से कॉल कर हत्या के लिए बुलाया गया था उस मोबाइल को भी बरामद किया गया है। अभियुक्त से प्रकरण में तफतीश जारी है।

हत्या करने का सामने आया कारण

अभियुक्त पूरण महावर मृतक सुरेश चन्द शर्मा की पत्नी से प्रेम संबंध है। किन्तु मृतक की पत्नी अपने पति को छोडना नही चाहती थी। जिस पर अभियुक्त ने मृतक को अपने रास्ते का रोडा मान कर तथा प्रेम सम्बन्धो के चलते अभियुक्त ने मृतक सुरेश चन्द को अपने रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मृतक सुरेश चंद शर्मा की हत्या कर दी।

You might also like