विप्र फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारी बैठक संपन्न
12 अप्रैल को ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न ) । विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल रविवार को झुंझुनू शहर ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह को लेकर एक तैयारी बैठक बिबानी धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12 वी कक्षा बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर अभिनंदन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रेणी में आने वाले सभी विद्यार्थी 10 अप्रैल शुक्रवार तक अपने संपूर्ण विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु इच्छुक विद्यार्थी कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया व राकेश सहल के
व्हाट्सएप नंबर 9079925571 एव 9672045888 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस आयोजन से समाज के होनहार विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एव प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर
विफा उपाध्यक्ष पवन पांडे, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, जिला मंत्री एडवोकेट कमल शर्मा, विकास पुरोहित, राकेश व्यास , अजय पाण्डे, संजय जोशी सहित विप्रजन उपस्थित रहे ।