राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक का आयोजन

अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । स्थानीय तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप भाटी ने न्यायालय परिसर में राजस्व अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का भी निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, सहायक विकास अधिकारी रामानंद फलवाड़ि़या उपस्थित रहे।

You might also like