सीयूईटी-2026 में प्रिंस एकेडमी की प्रीति ने हासिल की ऑल इंडिया 16वीं रैंक

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित CUET-2026 के परिणामों में प्रिंस एकेडमी, सीकर की छात्रा प्रीति ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है।
प्रीति ने 1250 में से 1181.18 अंक हासिल कर NTA द्वारा जारी ऑल इंडिया टॉप-20 मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है।
प्रीति मूलतः सरदारपुरा, चूरू की रहने वाली है। पिता दयानंद व्यवसायी हैं जबकि माता गृहिणी हैं।
स्टेट टेलेन्ट सर्च एग्जामिनेशन में भी प्रीति ने ऑल बोर्ड टॉप-20 में दूसरी रैंक हासिल की है। सीबीएसई-12वीं रिज्लट में भी प्रीति ने 98.60% अंक हासिल किये हैं।
इस सफलता के लिए प्रीति ने प्रतिदिन 6-7 घंटे नियमित पढ़ाई की है। प्रीति भविष्य में भारतीय प्रशासिनक सेवा में जाना चाहती है।
प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं प्रिंस एकेडमी के शिक्षकों को दिया है।

You might also like