सैन जयंती पर निकली शोभायात्रा
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में सैन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती महोत्सव स्थानीय सैन मंदिर में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सैन मंदिर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा नगर के मुख्य बाजारों में सैन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैन जयंती की पूर्व संध्या पर समाज की प्रतिभाओं व वयोवृद्ध जनों का सम्मान किया गया। सैन मंदिर में हुए कार्यक्रम में शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान हुआ। सत्यनारायण हर्षवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिप्रसाद हर्षवाल, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश चौहान, राकेश तंवर थे। कार्यक्रम में विजय भूराभाटी, गोविंद गहलोत, किशन हर्षवाल, हरिप्रसाद भाटी, पूर्णमल भाटी, किशन भाटी, दिनेश भाटी, रूकमानंद चौहान,घासीराम नाई, शंभुप्रसाद, प्रभुदयाल भाटी, अनिल अजमेरिया, केशरदेव भाटी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंचिय संचालन रामावतार रक्षक ने किया।