सुदामा चरित्र एवं भागवत पूजन के साथ कथा का हुआ विश्राम

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। कस्बे के श्री गोविंद बंसी पैराडाइज में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का आज सातवें दिन आज सुदामा चरित्र का वर्णन भागवत पूजन एवं हवन के साथ कथा का विश्राम किया गया, कथावाचक गोविंद भैया वृंदावन वाले ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा को अपने जीवन में कितनी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा परंतु उन्होंने कभी भी भगवान से कोई शिकायत नहीं की एक वक्त की रोटी खाकर अपना जीवन यापन किया वही आज दूसरी ओर इस कलयुग में भाई भाई का हिस्सा खा रहा है , 1 इंच जमीन के लिए भाई-भाई के दुश्मन बने हुए हैं, उन्होंने आज की युवाओं से माता-पिता की सेवा गुरुओं का सम्मान करने का आग्रह किया, उन्होंने भक्तजनों से सुदामा के चरित्र को अपने जीवन में उतारकर सादा जीवन उच्च विचार रखने की प्रेरणा दी तत्पश्चात हवन एवं भागवत पूजा के साथ कथा का विश्राम किया गया इस मौके पर सीकर के पूर्व सांसद महाराज सुमेधानंदजी सरस्वती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय होता है और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह होती है जिससे लोगों के जीवन में एक नई दिशा मिलती है इस मौके पर कजोड़ मल किकरतल्ला, आयोजन करता बाबूलाल कीकरतला, महावीर प्रसाद ,राम अवतार किकरतल्ला, राजेंद्र भातरा, ओम प्रकाश लालू कोरखन्या, सनातन सोनी,योगेश शर्मा, रामगोपाल बिजारणिया, अखिलेश भातरा, सतीश जांगिड़, नितिन त्रिपाठी, ओमप्रकाश बावलिया,कमल साबू, गीता देवी, प्रेम देवी, संतोष देवी, मोना पिंकी शर्मा, पूजा नेहा शर्मा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे

You might also like