वार्ड का आभार एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। वार्ड संख्या 34 की पार्षद पूजा लोहिया ने अपनी जीत की खुशी में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर वार्डवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में जीत की खुशी और जनसमर्थन का उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे के साथ लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि नौशाद अली सिसोदिया एवं उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल का घोड़ी पर बिठाकर भव्य अभिनंदन किया गया। समारोह में चैयरपर्सन परवीन सिसोदिया ने सम्मान एवं स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के पिछड़े वार्डों पर विशेष ध्यान देते हुए उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक मुकेश भाकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

You might also like