PMO के नेतृत्व में अस्पताल में बढ़ रहा आमजन का विश्वास

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। उप जिला चिकित्सालय रींगस में चिकित्सा सेवाओं के प्रति आमजन का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में भर्ती श्रीमती बिमला देवी, प्रथम गर्भवती (Primigravida), पूर्ण अवधि गर्भावस्था एवं Leaking PV की स्थिति में भर्ती हुईं, जिनका दिनांक 11 जून 2026 को सफल सिजेरियन प्रसव (LSCS) किया गया। प्रसव के पश्चात माता एवं नवजात पुत्र दोनों स्वस्थ हैं।

यह सिजेरियन प्रसव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

PMO डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल ने बताया कि रींगस अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन, शिशु रोग एवं अन्य विशेषज्ञ सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता एवं बेहतर समन्वय के कारण मरीजों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। MD General Medicine विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र सिंह निठारवाल के मार्गदर्शन में अस्पताल में मरीजों को समग्र एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

सफल प्रसव के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इसे रींगस अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं एवं बेहतर होती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सकारात्मक उदाहरण बताया।

You might also like