पुजारी व वैदिक कर्मकांडी पंडितो को विशेष सहायता हेतु चयन पर राज्य सरकार का जताया आभार

बीकानेर,( देवेन्द्र स्वामी )16 मई | राकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण महासभा ने लोकड़ावन से प्रभावित प्रदेश में मंदिरो के पुजारी व वैदिक कर्मकांडी पंडितो को राज्य सरकार द्वारा विशेष लाभ देने की मांग पर कार्यवाही करते हुवे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर मंदिरों के पुजारी व कर्मकांडी पंडितो को राशन सामग्री आपूर्ति हेतु विशेष वर्ग में चयनित किया गया है इनका सर्वे करवाकर जिला स्तर पर इन्हें नि: शुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करवायेगी |महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने इस संदर्भ में ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को भेजा जिस पर मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के प्रयास से प्रदेश के लाखों पुजारी व कर्मकांडी पंडितो को इस संकट की घड़ी में विशेष सहयोग मिलेगा

महासभा तथा प्रदेश के पुजारी व पंडितो ने राज्य सरकार के इस निर्णय पर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया

इससे पूर्व महासभा बीकानेर शहर में राजस्थान संस्कृत अकादमी के साथ मिलकर जरूरतमंद पुजारी व पंडितो के 400 परिवारों को नि:शुल्क राशन सामग्री वितरण का कार्य कर रही है |

बीकानेर के पुजारी व पंडित वर्ग के भवानी पुजारी,उत्तम कुमार सेवग,शास्त्री यज्ञ प्रसाद शर्मा,पं हिरेन्द्र चुरा,कैलाश शास्त्री,पुरषोतम व्यास,पं जीवन दत्त उपाध्याय,पं कशी प्रसाद तिवारी,मनोज स्वामी,चन्द्र प्रकाश सेवग आदि ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुवे महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शास्त्री पं गायत्री प्रसाद शर्मा के सफल प्रयास हेतु धन्यवाद देकर प्रसन्नता व्यक्त की है|

You might also like