पूर्व मन्त्री भंवरलाल शर्मा को भाजपाईयो ने दी श्रद्धांजली
टोंक,(दिनेश शर्मा)31 मई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री भंवरलाल शर्मा के निधन हो जाने के कारण टोंक भाजपा के दो गुटों ने अलग-अलग श्रृद्वांजलि कार्यक्रम आयोजित किये।
भाजपा शहर मंडल टोंक की ओर से रविवार को काला बाबा पुरानी टोंक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के निवास स्थान पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पूर्व विधायक मेहता ने कहा कि भंवरलाल शर्मा के निधन से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैं। भंवरलाल शर्मा ने राजनीति में रहते हुए अपनी अलग पहचान कायम की थी जिसकी वजह से वे आज भी हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। पार्टी में उनके द्वारा दिये गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजली सभा में वरिष्ठ जनसंघ के उम्मेद सिंह मेहता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, जिला महामंत्री दीपक संगत, मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्र जैन, राजेश शर्मा, भगवान सेठी, रमेश गढ़वाल, रामअवतार धाभाई, पंकज महावर, रामअवतार मेहरा, हकीकत सौदा, राहुल गुर्जर, गुलाब सेठ, जयनारायण वर्मा, नवेद खान, अमजद , अशरफ कलंदर, अम्मू छमुनिया, राजन मेहरा, तारिक अजीज, शंकर विजय सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्वांजलि अर्पित की।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के टोंक निवास पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा की शोक सभा का आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला मंहामत्री नरेश बंसल, पूर्व पार्षद औम प्रकाश पाण्डे, पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चौथमल विजय, शहर मंहामंत्री प्रभु बाडोलिया, पार्षद रामचरण साहु, पार्षद मनीष बैरवा, पार्षद मुकेश कश्यप, पार्षद मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद लडडू किराड आदि ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि शर्मा ने सार्वजनिक जीवन छोडने बाद कभी मंच पर नहीं गये तथा मंत्री रहते हुए किसी भी सरकारी आवास व अन्य वस्तुओं का उपयोग नही किया।