टोंक में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव
टोंक,(दिनेश शर्मा)31 मई। रविवार को टोंक पक्काबंधा क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडकंप मच गया। नोडल अधिकारी डॉ.बी एल मीणा ने बताया कि पक्काबंधा टोंक निवासी पन्द्रह वर्षीय किशोर की रिपोर्ट रविवार को कोरेोना पॉजिटिव मिली हैं। जिला कलक्टर के के शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में अब तक 7051 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैै, जिनमें 164 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये है।
जिला कलक्टर ने बताया कि टोंक शहर में सर्वे टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में 2 लाख 12 हजार 265 घरों के 12 लाख 75 हजार 552 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। इसी प्रकार बफर जोन में 01 लाख 71 हजार 271 घरों के 09 लाख 96 हजार 313 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। उन्होने बताया कि आईएलआई मरीजों की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देते है तो चिकित्सक टीम भेज कर स्क्रीनिंग व सेम्पलिंग की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में 2282 लोग होम आईसोलेशन में है।