पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)21 मई। कस्बे के एसबीएन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मेरे सपनों का भारत विषय पर ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा निदेशालय राजस्थान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 21 मई को श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विषय मेरे सपनों का भारत विषय पर महाविद्यालय एनएसएस स्वयंसेवकों, विकास कुमार कुमावत, सुनील कुमार सैनी, मामराज वर्मा, वॉलिंटियर्सन ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ मुकेश ब्लडवाल व एमडी प्रदीप धायल तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरेश सामोता एवं सहायक आचार्य डॉ गिरधारी लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कर्मवीर योद्धा का सम्मान निकटवर्ती ग्राम भोजपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिला महासचिव राजाराम मीणा, युवा कांग्रेस विनोद कुमार, बिरजू कुमावत, शिंबू दयाल मीणा, प्रकाश चंद शर्मा आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनको सैनिटाइजर एवं मास्क भेंट किया।