पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सविता राठी की अध्यक्षता में किया गया। नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगरपरिषद सभापति सिकंदर अली खिलजी, उपसभापति बाबुलाल कुलदीप, पार्षद अमित मारोठिया, नगर अध्यक्ष रामवतार मंगलहारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फारूक भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु बागरेचा, जब्बार भूट्टा, भैराराम प्रजापत, विद्याप्रकाश बागरेचा, दिनेश पीपलवा, शकूर सब्जीफरोश, दिनेश पीपलवा, आदि मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी ने बताया कोविड 19 के चलते अधिक व्यक्तियो को नही बुलाया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी, सभापति सिकंदर अली खिलजी, उपसभापति बाबुलाल कुलदीप ने अपने विचार रखे।
युवाओं ने किया रक्तदान, बांटा राशन
स्थानीय दी लायंस चेरीटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर एवं राशन सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र बुडानिया के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनन्द पिलानियां के नेतृत्व में युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अब होगा न्याय योजनान्र्तगत जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला महासचिव आनन्द माण्डिया, यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता मनोज गुलेरिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, विमल पिलानियां, पवन माण्डिया, प्रवीण जांगीड़, कृष्ण तंवर, आयुष पेड़ीवाल, अनुज शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंकित पुजारी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव हितेश जाखड़, सौरभ पीपलवा, मोहन सोनी, मुरलीधर मेघवाल, प्रदीप खण्डेलवाल, तिलोक पाण्डर, कालूराम मेघवाल, राहुल बगडिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।