पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पुण्यतिथि मनाई

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)15 मई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की शुक्रवार को कस्बे के हरड़िया हाउस में राजपूत युवा सभा व करणी सेना के तत्वाधान में पुण्यतिथि मनाई व उनके प्रतीक चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उसके पश्चात राजपूत समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम टोंक के मालपुरा में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के व्यक्तियों ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए साथ ही महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी ठोस कार्यवाही होनी चाहिए।

इस दौरान राजेंद्र सिंह हरड़िया, हरिओम सिंह, सुरेंद्र फौजी, सोनू सिंह, दीपक, भीम सिंह, अजय सिंह सहित अन्य राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।

You might also like