कुरैशी महासभा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। कुरैशी महासभा संस्थान जिला झुंझुनूं की ओर से जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर ने की। इस दौरान पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अल कुरैश मस्जिद के इमाम मौलाना सक्रू दीन ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दुनियावी जिम्मेदारी के साथ-साथ दीनी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। संस्थान के प्रदेश महासचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा की आवश्यकता है। जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और संस्थान की पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महासचिव रफीक उर्फ गाऊस्कर, यूथ विंग कोषाध्यक्ष फयूम कुरैशी, जिला यूथ विंग सचिव जुबैर उर्फ जुबी, जिला उपाध्यक्ष तौफीक सैय्यद, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार फौजी, जिला महासचिव लेक्चरार अकबर कुरैशी आजमी, जिला सहसचिव इरफान कबाड़ी, यूथ विंग जिला सहसचिव आदिल कुरैशी सहित अयुब टेलर, रब्बानी सैय्यद, यूसुफ खोखर, शाह खालिद, तौहीद खोखर, मोहम्मद खोखर, ऐजाज, अनीश कुरैशी, शाहीन कुरैशी, खालिद, अजीज सैयद, अल्ताफ खोखर, आबिद दानका, सोयब दानका, इस्माइल खोखर सहित समाज के गणमान्य लोग एवं संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You might also like