राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राहुल सामोता व कृष्णा बाजिया ने रचा इतिहास

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) में सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रींगस के प्रतिभावान छात्र राहुल सामोता पुत्र प्रकाश सिंह सामोता कक्षा 12वीं कला वर्ग व कृष्णा बाजिया पुत्री कैलाश बाजिया कक्षा 10 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में राहुल सामोता ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार कृष्णा बाजिया पुत्री कैलाश बाजिया ने एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ राहुल ने प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप जीतकर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। राहुल व कृष्णा की इस उपलब्धि पर संस्थान निदेशक डॉ अजय सक्सेना, सहनिदेशक कविता सक्सेना, विजय गोपाल शर्मा, कृष्ण कुमार छीपा, झाबर निठारवाल सहित समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास की प्रेरणा है।

You might also like