राजलदेसर पुलिस की कार्रवाही
16 वाहनों के काटे चालान, बिना मास्क लगाए घूमते 5 जनों से वसूला जुर्माना
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)14 मई। पुलिस ने लोकडाउन के चलते जारी गाइडलाइन का उलंघन करने वालों के खिलाफ गुरूवार को कार्रवाही की। एसएचओं सुरेन्द्र राणा ने बताया कि वेबजह घूमते 16 वाहनों के चालान काटे तथा बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर 5 जनों से जुर्माना राशि वसूल की। राणा ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। लोगों से बिना काम घर से बाहर न निकलने व गाइडलाइन की पालना करने की समझाइश की जा रही है।